पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230319-WA0074.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में उत्तराखंड आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में सीएम धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे। पशु चिकित्सा में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सा के लिए आयुर्वेद को बेहतर चिकित्सा पद्धति बताया। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि आगामी 28, 29 और 30 मार्च को उत्तराखंड के रामनगर में जी20 की बैठके होने वाली है। इसके लिए वो पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते है। जी 20 की बैठक के बाद उत्तराखंड की सभ्यता और संस्कृति के साथ ही कॉर्बेट नेशनल पार्क की पहचान पूरी दुनिया में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed