बदरी- केदार की जल्द होगी ऑनलाइन पूजा, बुकिंग की तैयारी शुरू। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड में जल्द ही भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ की ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति तैयारियों में जुट गई है। जल्द ही बीकेटीसी का डिजिटलीकरण किया जाना है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय का कहना है कि आईटी के उपयोग का विस्तार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं के दर्शन कराने और दान चढ़ावे की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया जा सके। साथ ही बेहतर व्यवस्था के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और बीकेटीसी कार्यालय के कामकाज में भी कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था को बढ़ावा देने अकाउंट सेक्शन को ऑनलाइन करने और कार्मिकों को लेखा-जोखा के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। बीकेटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन पूजा बुकिंग के लिए वेबसाइट पर जरूरी अपडेट भी किए जा रहे हैं।
