नगर परिक्रमा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध झंडे मेले की शुरुआत विगत 12 मार्च को हो चुकी है। जहां पर अनेकों जगह से आए हुए तमाम हस्तियों ने शिरकत की। वहीं झंडे मेले के तीसरे दिन आज सुबह नगर परिक्रमा रैली निकाली गई। इस परिक्रमा रैली में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु नगर भ्रमण पर निकले। देहरादून के घंटाघर पर महंत देवेंद्र दास का श्रद्धालुओं ने भव्य तरीके से फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। यह परिक्रमा दरबार साहिब से शुरू होकर सहारनपुर चौक से होते हुए कांवली रोड, घंटाघर और लक्खीबाग इत्यादि जगहों से आगे बढ़ी और जगह जगह भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। ये परंपरा लंबे समय से चली आ रही है और इस परंपरा संस्कृति को हमेशा जीवंत रखते हुए भारी संख्या में श्रद्धालु नगर भ्रमण में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।
