आढ़त बाजार शिफ्टिंग की कवायद तेज। Uttarakhand 24×7 Live news
आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन रोड से पटेल नगर स्थांतरण करने की कवायद शुरू हो गई है, जिसको लेकर सर्वे कार्यों का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें कि आढ़त बाजार को पटेल नगर स्थित बाजार पुलिस चौकी के पीछे स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया गया है। पूरा बाजार शिफ्ट करने के लिए करीब 200 दुकानों की जरूरत पड़ेगी। यह दुकानें 100 से 400 वर्ग मीटर तक की होगी। इसमें दुकानों के साथ गोदाम भी होंगे। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि आढ़त बाजार के सभी व्यापारी बाजार को शिफ्ट करने के लिए सहमति जता रहे हैं।
