देहरादून गांधीपार्क से शुरू हुआ राज्य आंदोलनकारी मंच के कार्यकर्ताओं का हस्ताक्षर अभियान। Uttarakhand 24×7 Live news

0
VideoCapture_20230311-182536.jpg

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने 13 मार्च को शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से ठीक पहले एक बार फिर राज्य में मूल निवास और सख्त भू कानून के मुद्दे को जिंदा कर दिया है। देहरादून के गांधीपार्क पर राज्य आंदोलनकारी मंच के कार्यकर्ताओं ने सख्त भू कानून और मूल निवास लागू करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमे हजारों की संख्या में लोग ने अपनी सहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रदेश के गठन के बाद से अब तक लगातार सख्त भू कानून की मांग की जा रही है जो अब तक ठंडे बस्ते में हैं। इस विधानसभा सत्र में वो सरकार से अपील करते हैं कि दोनो मुद्दो पर कोई ठोस फैसला लिया जाए। साथ ही आंदोलनकारियों ने सरकार को चेतावनी भी दी हैं कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वो राज्य में बड़ा आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed