यात्रियों के लिए शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा। Uttarakhand 24×7 live news
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और बेहतर करने का दावा स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत की मानें तो इस बार हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से यात्रा के दौरान मरीजों को समय रहते उपचार दिया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान इस बार यात्रा मार्गों पर मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी को भी तैनाती दी जाएगी जिससे ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाएं यात्रा के दौरान उपलब्ध हो सके।
