रामनगर में होने वाली, जी-20, बैठक को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण। Uttarakhand 24×7 live news
रामनगर, मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने अधिकारियों के साथ रामनगर में 28 से 30 मार्च तक होने वाली, जी-20, बैठक को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू देहरादून से चौपर द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह कार द्वारा रामनगर के ग्राम ढिकुली स्थित रिजोर्ट पहुंचे जहां पर इस बैठक का आयोजन होना है मुख्य सचिव द्वारा अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का बारीकी के साथ निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए मुख्य सचिव ने बताया कि, जी-20, की रामनगर में बैठक होना उत्तराखंड के लिए बहुत ही अहम है और उन्होंने बताया कि सरकार का मकसद है कि यह बैठक ऐतिहासिक हो और उत्तराखंड का संदेश विदेशों में अच्छा जाए इसको लेकर आज तैयारियों का जायजा लिया गया है अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि इस बैठक में विदेश से 70 एवं भारत से 30 डेलिकेट प्रतिभाग करेंगें
