बैंक की फर्जी एनओसी से वाहन बेचने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार। Uttarakhand24×7 live news
बैंक की फर्जी एनओसी से वाहन बेचने वाले गिरोह का रायपुर पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में रायपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और साथ ही उनके पास से वाहनों की फर्जी बैंक एनओसी, लैपटॉप मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं. मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि यह आरोपी फर्जी एनओसी से वाहन बेचते थे. जिन बहनों का लोन बैंक में बकाया होता था यह उन वाहनों को फर्जी बैंक एनओसी के जरिए किसी अन्य को भेज देते थे और मुनाफा कमाते थे.एसएसपी ने बताया कि इन्होंने अब तक 80 से 90 वाहनों को फर्जीवाड़े से बेचा है.पुलिस इस मामले में जानकारी जुटा रही है कि आखिर इनके गिरोह में कौन-कौन शामिल है।
