सचिवालय में की पौड़ी की समीक्षा। Uttarakhand24×7 live news

0
IMG-20230227-WA0067.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडलीय अधिकारी अपने मंडलीय मुख्यालयों में बैठकर ही कार्यों का संपादन करें। सीएम धामी सचिवालय में पौड़ी जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर पर्यटन, तीर्थाटन को भी बढ़ाए जाने के भी दिशा निर्देश दिए। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम ने पौड़ी दौरे के दौरान इस बात का संज्ञान लिया था कि पौड़ी गढ़वाल संभागीय मुख्यालय होने के बावजूद संभागीय मुख्यालयों से संभागीय कार्यालयों का संचालन नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व में अधिकारियों को निर्देशित दिए थे कि कौन-कौन से संभाग स्तरीय कार्यालय हैं, जिनका कार्यालय भवन में स्थापित है या स्थापित किया जाना चाहिए। यदि इनका संचालन राजधानी देहरादून अथवा अन्यत्र किया जा रहा है तो उसे जल्द से जल्द संभागीय कार्यालय से संचालित किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed