राजस्व बढ़ोत्तरी को अधिकारी करें ठोस पहल। Uttarakhand24×7live news
उत्तराखंड की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व बढ़ोतरी की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष से अधिकारियों को इसके लिए ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को राजस्व प्राप्ति के आर्थिक स्रोतों पर विशेष रुप से ध्यान पर बल दिया। उन्होंने राजस्व बढ़ोतरी की दिशा में चिंतन मनन और समीक्षा करने के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
