सीएम धामी की अपील, संयम से काम लें युवा। Uttarakhand24×7livenews

0
dhami__1662522298.jpeg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी युवाओं से अपील की है कि वह इस समय संयम बरतकर ही काम करें। सीएम धामी ने कांग्रेस के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह से समाप्त हो गया है। कांग्रेस के लोग युवाओं को आगे रखकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में जुटे हैं। युवाओं को यह सब कुछ समझ कर संयम से काम लेना होगा। राजधानी देहरादून में हुए लाठीचार्ज की मजिस्ट्रियल जांच के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदेश दे दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हित में काम कर रही है और कहीं पर भी किसी भी तरह से युवाओं का अहित नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने काला नकल अध्यादेश लागू करने की कवायद की है और इसके तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी ऐसे में संलिप्त परीक्षार्थी भी 10 साल तक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा युवाओं के हित में काम कर रही है। सीएम ने कहा कि कल जिस तरह की घटना हुई है उसमे अराजक तत्वों की भूमिका रही है। प्रदेश के युवाओं के साथ है और उनके साथ किसी भी तरह का अहित नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed