भारत जोड़ो यात्रा स्थगन कांग्रेस में जश्न। Uttarakhand24×7livenews
आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो गया है। यात्रा के समापन पर जहां राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर ध्वजारोहण किया वहीं उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया। देहरादून कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया जिसके बाद कांग्रेस ने शहर में मानव श्रृंखला भी निकाली।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया।
