बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष हुए सक्रिय, कहा पार्टी को मिला जनता का प्यार। Uttarakhand24×7livenews
उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य मदन कौशिक ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में गरीब कल्याण नीति को लेकर कर्समिति की बैठक में चर्चा हुई। हमे जनता का प्यार मिला है और हम चुनाव जीत कर आए हैं। मदन कौशिक ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान में मोदी जी की खास सहभागिता रही है। गुजरात चुनाव के परिणाम हमारे सामने हैं। इस साल 9 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। हमे सभी चुनाव बड़े मार्जिन से जीतना है। उन्होंने कहा कि चुनाव की क्या तैयारी होगी इसपर भी के केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में चर्चा हुई। हर घर तिरंगा को हमने सफलता पूर्वक पूर्ण किया है और जितना लक्ष्य था उससे ज्यादा सफलता मिली है। अब मन की बात कार्यक्रम का 100 वें संस्करण को हम और बृहद बनाने की तयारी चल रही है।
