जोशीमठ राहत कार्यों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर गंभीर आरोप। Uttarakhand24×7livenews
जोशीमठ से लौटने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जोशीमठ राहत कार्यों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। करण माहरा का कहना है कि जोशीमठ के लोगों को सरकार द्वारा जो राहत दी जानी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है लोग अभी भी परेशान हैं। पिछले दिनों ने की अपेक्षा अब लोगों की समस्याएं और ज्यादा बढ़ने लगी हैं। जोशीमठ के लोगों ने अपनी दुकान और घरों पर एनटीपीसी गो बैक के नारे लिखे हैं। जिससे साफ कहा जा सकता है कि एनटीपीसी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। करन माहरा ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री के बयान अलग-अलग हैं मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी को क्लीन चिट दे दी है, जबकि अजय भट्ट कह रहे हैं कि इस मामले की जांच के बाद ही कारणों का पता लगा सकते हैं,दोनों नेताओं के अलग-अलग बयान से कहा जा सकता है कि सरकार के अंदर समन्वय नहीं है। साथ ही माहरा ने कहा कि प्रशासन द्वारा जो राहत सामग्री बांटी जा रही है। उसमें भाजपा के लोग प्रशासन के लोगों के साथ चल रहे हैं,, और राहत सामग्री बांटने में भी भेदभाव किया जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जोशीमठ मामले पर राजनीति न करने के बयान पर करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस इस मामले पर राजनीति नहीं कर रही,, लेकिन विपक्ष का जो काम है वह कांग्रेस को करना ही होगा।क्योंकि जोशीमठ के लोगों को कांग्रेस ऐसे ही नहीं छोड़ सकती। उनकी हर समस्या के समाधान के लिए लड़ाई लड़नी होगी, क्योंकि जोशीमठ में सरकार राहत और बचाव कार्य ठीक से नहीं कर रही है। जोशीमठ के लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि उनका वन टाइम सेटेलमेंट किया जाए, और जिस तरह से टिहरी के लोगों का विस्थापन किया गया उसी तरह से जोशीमठ के लोगों का भी विस्थापन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर हमने कई बिंदुओं पर बात की थी जिन पर अभी तक कुछ नहीं हो पाया। इसलिए कांग्रेस बार-बार जोशीमठ के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का काम कर रही है ना की राजनीति करने का।
