स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का जोशीमठ दौरा। Uttarakhand24×7live news

0
30_11_2020-dhnsngh_21117493.jpg

जोशीमठ में जिला प्रशासन डेंजर जोन को खाली करने और भवनों को गिराने की कार्यवाही में जुटा हुआ है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार से चमोली दौरे पर हैं जहां मुख्यमंत्री वहां के लोगों से मिल रहे हैं और लोगों को विस्थापित करने में लगी जिला प्रशासन की टीम और वहां काम कर रही सभी विशेषज्ञ टीमों से समीक्षा कर रहे है विपक्ष सरकार पर लगातार इस बात को लेकर हमलावर था कि सरकार का कोई मंत्री जोशीमठ में रात बिताने को तैयार नहीं है जबकि जोशीमठ में होटलों को गिराने के लिए पहुंची टीम को स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम को रद्द करके जोशीमठ जाने का फैसला लिया वह आज भी जोशीमठ में ही रहने वाले हैं सरकार के एक और मंत्री धन सिंह रावत जोशीमठ दौरे के लिए जा रहे हैं अपने दौरे पर अगले 5 दिन तक वह जोशीमठ में ही रहेंगे और वहां चल रहे राहत बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे अपने चमोली दौरे पर जाने से पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार जोशीमठ में लगातार काम कर रही है जिससे वहां के स्थानीय लोग आश्वस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed