हरीश रावत का एक बार से मौन उपवास। Uttarakhand24×7livenews
जोशीमठ के हालातों पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है जोशीमठ में अब लोगो को विस्थापित करने के साथ साथ भवनों को भी गिराने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन इन भावनाओं को गिराने में प्रशासन की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि जोशीमठ में रहने वाले लोक प्रशासन की टीम का विरोध कर रहे हैं लोगों का कहना है कि जब तक उनके मुआवजे के रूप में वन टाइम सेटेलमेंट नहीं हो जाता तब तक वह अपने भवनों को गिराने के लिए तैयार नहीं होंगे, स्थानीय लोगों के साथ-साथ विपक्ष भी सरकार से यही मांग कर रहा है कि जोशीमठ के लोगों को विस्थापन करने के साथ-साथ उनके लिए मुआवजे के रूप में वन टाइम सेटेलमेंट किया जाना चाहिए जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून के गांधी पार्क में 1 घंटे मौन व्रत रख कर अपना विरोध दर्ज किया, कांग्रेस की तरफ से सरकार को वन टाइम सेटेलमेंट के लिए 24 घंटे तक का समय भी कांग्रेस ने दिया है कांग्रेस सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।
