एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का किया पर्दाफाश। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1673448224301.jpg

उत्तराखंड साइबर क्राइम पुलिस और एसटीएफ ने फर्जी लोन एप से ग्राहकों को लूटने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है पुलिस ने इस मामले में दिल्ली से सटे गुड़गांव से इस गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त अपने चाइना में रहने वाले चार दोस्तों के साथ मिलकर एक कंपनी चलाता था जो ऐप के माध्यम से लोगों को लोन देने का काम करती थी, यह कंपनी यह कंपनी ज्यादा ब्याज दरों पर लोगों को लोन देती थी और उसके बाद ग्राहकों को मानसिक रूप से परेशान करती थी ऐसे ही मामले की शिकायत मिलने के बाद उत्तराखंड साइबर क्राइम पुलिस और एसटीएफ ने शिकायत मिलने वाले 15 ऐप्स में से 5 एप्स की जांच शुरू की तो पता चला यह मामला अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हुआ है, पुलिस का दावा है कि इन 15 ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले गिरोह 300 करोड रुपए धोखाधड़ी कर चुके हैं इन सभी मामलों की जांच पुलिस कर रही है, राज्य के पुलिस महानिदेशक ने एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस टीम को बधाई दी है साथ ही उन्होंने कहा है कि इस मामले में जिन विदेशी नागरिकों को फरार बताया जा रहा है उनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed