प्लानिंग के साथ हो जोशीमठ का ट्रीटमेंट। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने जोशीमठ का प्लानिंग के साथ ट्रीटमेंट किए जाने की मांग की है। चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने सरकार से मांग की है कि जोशीमठ का दोबारा से प्लानिंग के साथ ट्रीटमेंट किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को विस्थापित किए जाने के वहां की पौराणिकता खत्म हो जाएगी। क्योंकि जोशीमठ बहुत पुराना शहर है और वहीं पर शंकराचार्य जी आए थे। उन्होंने कहा कि चारो धामों में जो तोड़फोड़ कराने का काम किया जा रहा है वह भी एक कारण इस आपदा का हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहते हैं की इस कार्यक्रम की तत्काल व्यवस्था की जाए और जो पीड़ित लोग हैं उनको जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।
