अनुषांगिक संगठनों को मजबूत करने पर बल। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून उत्तराखंड बीजेपी ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल समेत तमाम महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बैठक में नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक का एक ख़ास बिंदु ज़िलों से लेकर मंडल तक महिला मोर्चा के गठन को लेकर भी रहा है। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने महिला पदाधिकारियों को भाजपा को बूथ स्तर तक और मज़बूत करने के दिशा निर्देश भी दिए हैं।
