नए साल में जनता के द्वार जायेंगे मंत्री और अधिकारी। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20221229-WA0109.jpg

देहरादून अनुशासित प्रदेश और भयमुक्त समाज का लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में बड़ी पहल कर रहे हैं। सीएम धामी ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को नए साल में हर महीने विकास खंड और बूथ स्तर के दौरे करने के निर्देशित दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों और अधिकारियों को कहा है कि
नए साल में हर महीने मंत्री और अधिकारी अब विकास खंड का दौरा करेंगे। विकास खंडों में विकास की योजनाओं का सच जानने के लिए रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसमें सरकार के मंत्री और आईएएस अधिकारी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बाबत सभी मंत्रियों, मुख्य सचिव और प्रभारी सचिवों को पत्र लिखा है। सीएम धामी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सरकार जनता के द्वार पहुंचने का है। हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश और हमारा संकल्प भयमुक्त समाज का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed