बीजेपी संगठन में 15 नए मंडल बनाने की तैयारी। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून भाजपा संगठन द्वारा उत्तराखंड में पार्टी के 5 नए संगठनात्मक जिलों को बनाने के बाद अब 15 नए मंडल बनाने जा रही है, जिसकी घोषणा एक-दो दिन के भीतर कर ली जाएगी। इस बात की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि नए मंडल बनाने की संस्तुति केंद्रीय नेतृत्व ने दे दी है और एक-दो दिन के भीतर इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा संगठन के अभी तक कुल 252 मंडल हैं और 15 नए मंडल बनाने के बाद यह संख्या 277 पहुंच जाएगी।
