दिल्ली एमसीडी के स्टार प्रचारक होंगे सीएम धामी। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून
दिल्ली में होने वाले एमसीडी चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं तो वहीं उत्तराखंड से भी तमाम नेता दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं। जिससे एमसीडी चुनाव के दौरान अपनी हाजिरी दर्ज करने के साथ ही एमसीडी पर कब्जा किया जा सके।
भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि 30 लाख प्रवासी उत्तराखंडी दिल्ली में रहते हैं, जो एमसीडी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। जिसको देखते हुए भाजपा के तमाम नेता दिल्ली में जमे हुए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरीके से तैयार है। उत्तराखंड भाजपा के तमाम नेता उत्तराखंड से दिल्ली जाएंगे जो एमसीडी चुनाव में प्रचार करेंगे। भाजपा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।
वहीं कांग्रेस के नेताओं के अनुसार पहले ही उत्तराखंड के बुरे हाल हैं। ऐसे में उत्तराखंड के नेता दिल्ली जाकर एमसीडी चुनाव में 30 लाख उत्तराखण्डियों को प्रभावित करने का दावा करने वाली भाजपा को पहले यह देखना चाहिए कि उत्तराखंड की हालत किस तरीके की है। अब दिल्ली में लोगों को गुमराह करने जाने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को भी इस बात को समझना चाहिए कि जो नेता उत्तराखंड के विकास में ही अधूरे हैं तो वह दिल्ली में किस तरीके से विकास का दावा करेंगे।
