डबल बेंच जाएगी सरकार ऋतु खंडूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष। Uttarakhand24×7livenews

0
1085499-ritu-khanduri.jpg

विधानसभा में बैक डोर से भर्ती के कारण निकले गए 238 कर्मचारियों के मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने साफ कहा है कि अभी तक किसी भी निकले गए कर्मचारी को दोबारा विधानसभा में नियुक्ति नहीं दी गई है। विधानसभा अपने स्तर पर इस मामले में विधिक राय लिया है और अब फैसला किया गया है इस मुद्दे को डबल बेंच पर ले जाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी और इस मामले में वह पीछे नहीं हटेगी। ऋतु खंडूरी ने इशारे – इशारे में कहा कि जरूरत पड़ी तो इस भ्रष्टाचार के मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा। मतलब साफ हो गया है कि विधानसभा से निकले गए 238 कर्मचारियों के लिए अभी राह आसान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed