कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और परिवहन एप शुभारंभ। Uttarakhand24×7livenews
उत्तराखंड में लंबे समय से घाटे में चल रहे परिवहन निगम के अब दिन बदल रहे हैं मंत्री चंदन राम दास के प्रयास के कारण अब परिवहन निगम घाटे से उबर गया यही वजह है की अब परिवहन विभाग में नई तकनीक के साथ नए नए प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे है आज परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने परिवहन मुख्यालय के नए भवन का शिलान्यास किया और इसी मौके पर एक सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी उद्घाटन किया अब पूरे प्रदेश में यही से सभी बसों की व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी क्योंकि अब सभी बसों में लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है और उसकी शुरुवात आज देहरादून से शुरू हो गई है इससे सुरक्षा के लिहाज से अब परिवहन विभाग मजबूत होगा और बसों में यात्रा करना और ज्यादा सुरक्षित होगा।
