डायल 112 महिलाओं ने बनाई रील विडियो हुआ वायरल। Uttarakhand24×7livenews
उत्तराखंड डायल 112 में महिला पुलिस के रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसको लेकर पुलिस के अधिकारियों ने कड़ा रुख अख्तियार किया है बताया जा रहा है कि जिन महिला पुलिस ने रील बनाया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी आपको बता दें कि देहरादून एसएसपी कार्यालय के थर्ड फ्लोर पर डायल 112 का कंट्रोल रूम है जहां का यह वीडियो बताया जा रहा है। डायल 112 पर फोन की घंटी बज रही है मगर महिला पुलिस रील बनाने में व्यस्त हैं यह वीडियो दीपावली के आसपास का बताया जा रहा है इस वीडियो का खुलासा तब हुआ जब एक महिला पुलिस ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अपलोड कर दिया ।
