राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय बैठक,पदाधिकारियों को दिए खास दिशा निर्देश। Uttrakhand24×7livenews
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजवर्गीय ने आज उत्तराखंड पहुंचकर प्रदेश बीजेपी पदाधिकारियों के साथ खास बैठक करते हुए दिशा निर्देश दिए, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि जो भी बैठक हुई उसमें अभी तक संगठन की प्रगति पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया का आज के समाज में बहुत बड़ा प्रभाव है और सोशल मीडिया में किस तरह के मुद्दे होनी चाहिए उस पर भी क्रश विजयवर्गीय ने खास बातचीत की । उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच में किस तरीके से सामंजस्य हो इसको लेकर भी कैलाश विजयवर्गीय बैठक करेंगे ,वहीं बीजेपी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने कहा कि बीजेपी का सोशल मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव है । उन्होने कहा की राष्ट्रीय महामंत्री को बताया गया कि किस तरीके से हमारा सेल काम करता है और जनता तक कैसे हम अपनी बात को कैसे पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जो प्रचार-प्रसार हो रहा है और जनता का समर्थन मिल रहा है उस बारे में भी बैठक में चर्चा की गई।
