धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी हरिद्वार रेलवे स्टेशन में एक बार फिर से धमकी भरा पत्र मिला। Uttrakhand24×7livenews
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र के मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ हरकत में आ गए हैं। स्टेशन परिसर में एटीएस, बीडीएस समेत दूसरी एजेंसियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पत्र को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी जीआरपी अरुणा भारती का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर इस तरह के पत्र पहले भी मिले हैं हालांकि पहली बार इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 10 अक्टूबर को रेलवे अधीक्षक के नाम डाक से भेजे गए पत्र की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
