बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 25 लोगों की मौत, 21 लोगों को बचाया गया। Uttrakhand24×7livenews

0
2022-10-05-12-51-18.png

पौड़ी जिले में मंगलवार 4 सितंबर को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. बारातियों से भरी एक बस सड़क से 500 मीटर नीचे नयार नदी में गिर गई. जानकारी के मुताबिक बारात हरिद्वार के लालढांग से पौड़ी जिले के कांडा गांव जा रही थी. तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमड़ी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे नदी में जा गिरी. सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। बताया जा रहा है कि बस में 46 बाराती सवार थे. हादसे के बाद बस में सवार कुछ लोग किसी तरह सड़क तक पहुंचे और मोबाइल फोन से अपने परिचितों को घटना की सूचना दी. रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने 25 शवों को निकाला रात होने से अंधेरा के चलते मंगलवार रात रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही थी लेकिन सुबह भी रेस्क्यू जारी रहा अभी तक की जानकारी के अनुसार 21 लोगों को बचा लिया गया है. सरकार ने हादसे पर पूरी नजर बनाई हुई है। आप को बता दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक हैलीपेड तल्ली पखोली पहुंचे। जहा उन्होंने घटना स्थल ग्राम सिमडी में राहत बचाव कार्यों का जायजा लिया सरकार घटनास्थल पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed