बिग ब्रेकिंग: UKSSSC मामले में अब इस शिक्षक की हुई गिरफ़्तारी।
उत्तराखंड भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में उत्तराखंड टास्क फोर्स ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है इसी क्रम में अब 29वीं गिरफ्तारी की गई है, और यह गिरफ्तारी की गई है कुमाऊं मंडल के लोहाघाट से जहां एक पीसीओ चलाने वाला व छोटे-मोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाला व्यक्ति रातों-रात शिक्षक बन गया। इस मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में हुई नकल की पोल खोलते हुए,पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते हुए अध्यापक बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय,लोहाघाट के बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया
