नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 607 ग्राम स्मैक के साथ दो बड़े तस्करों को किया गिरफ्तार ।
हल्द्वानी
नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि लालकुआं के पास चेकिंग के दौरान 607 ग्राम स्मैक के साथ दो बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, पकड़े गए तस्कर बरेली जिले के शीशगढ़ के रहने वाले हैं जो लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रहे थे यह दोनों तस्कर बरेली से स्मैक लाकर पहाड़ों में सप्लाई करते थे, पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी बरामद की है, पकड़ी गई स्मैक की कीमत 60 लाख से अधिक बताई जा रही है, एसएसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ नैनीताल जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
