हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, स्मैक तस्करों से की 228 ग्राम स्मैक बरामद ।

0

हल्द्वानी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों से 228 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 25 लाख से अधिक बताई जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लालकुआं पुलिस और एसओजी द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर बाइक सवार दो युवकों से भारी मात्रा में स्मैक की खेप बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में स्मैक बेचने वाले एक बड़े तस्कर का भी नाम सामने आया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं, एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस वर्ष नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अब तक 120 किलो गांजा, ढाई किलो स्मैक और बड़ी मात्रा में चरस व नशे के इंजेक्शन भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed