कटारिया की गिरेबान तक नहीं पहुंच रहा दून पुलिस का पंजा,
पुलिस को मुंह चिढ़ा रहा 25 हजार का इनामी। Uttrakhand24×7livenews
देहरादून शहर के किमाड़ी में खुलेआम सड़क पर शराब पीने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर थाना कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन अभी तक बॉबी कटारिया को देहरादून पुलिस नहीं पकड़ पाई। हालांकि पुलिस की ओर से बॉबी कटारिया पर 25 हजार का इनाम भी रखा गया है। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं आज थाना कैंट पुलिस ने यूट्यूबर बॉबी कटारिया के घर पर नोटिस भी चस्पा किया है। वही बॉबी कटारिया अभी भी फरार चल रहा है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया की बॉबी कटारिया को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया है और जल्द ही बॉबी कटारिया को गिरफ्तार भी किया जाएगा ।
