सीएम धामी से मिले कांग्रेसी मुख्यमंत्री को कांग्रेस अध्यक्ष ने दिए कई सुझाव। Uttrakhand24×7livenews

0
IMG-20220913-WA0100.jpg

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में आए डेलिगेशन ने कई मुद्दों पर बात करने के साथ ही सरकार को अपने सुझाव भी दिए है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। हरिद्वार में शराब कांड की बात हो या कुछ और। भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार से दोबारा निर्णय पर विचार करने की मांग है। साथ ही विधानसभा भर्ती मामले में भी सरकार नैतिकता के आधार पर जल्द निर्णय लेने का काम करे। वहीं विपक्ष पर केवल विरोध करने के आरोप लगते है, ऐसे में आज हमने सरकार को कई मुद्दों पर सुझाव भी दिए है। जिनके लागू होने का इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed