देहरादून में 3 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261113-WA0069.jpg

देहरादून में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाहिद उर्फ शाहरुख के रूप में हुई है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 12 नवंबर को पटेलनगर कोतवाली पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय वाहिद उर्फ शाहरुख निवासी ब्राह्मणवाला, पटेलनगर के रूप में हुई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में स्मैक तस्करी के धंधे में शामिल हो गया था। वह स्मैक को छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मोनू राजपूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed