सीएम धामी ने धारचूला के खोतीला पहुंचकर आपदा ग्रस्त इलाकों का किया निरीक्षण। Uttrakhand24×7livenews

0
IMG-20220911-WA0015.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज धारचूला के खोतीला पहुंचकर आपदा ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया जहां पर उन्होंने बादल फटने के बाद हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों का हाल जानते हुए उनसे मुलाकात की और मौके पर तमाम अधिकारियों को तुरंत राहत बचाव के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी और सांसद अजय टम्टा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के साथ-साथ धरातल पर भी नुकसान का जायजा लेते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में पीड़ितों के साथ है और सरकार हर पीड़ित की संभव मदद करने के लिए बाध्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed