देहरादून सड़क हादसा: रेस लगा रहे युवकों की टक्कर से युवक की मौत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260301-WA0040.jpg

देहरादून सड़क हादसा: रेस लगा रहे युवकों की टक्कर से युवक की मौत
दिनांक 27/02/2026 की रात राजपुर रोड पर अकेता होटल के सामने तेज रफ्तार बाइक रेस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिल (UK-07-FF-5824 और UK-07-FZ-4245) सवार युवक आपस में रेस लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक रेपिडो वाहन (UK-17-Z-5912) से टकरा गई।
हादसे में रेपिडो सवार अंकित पाल निवासी सेवला खुर्द, देहरादून और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंकित पाल को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की माता की तहरीर पर थाना डालनवाला में मुकदमा संख्या 40/2026 धारा 281/105/61(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि युवक तेज गति से रेस लगा रहे थे और पीछे बैठे साथी उन्हें और तेज चलाने के लिए उकसा रहे थे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों — प्रांजल रमोला, अभिषेक बडोनी, लोकेंद्र उर्फ लोकेश और सुमित राठौड़ी (सभी उम्र 21-22 वर्ष) — को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed