उत्तराखंड की सियासत : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अब राज्यपाल से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ! UK24X7LIVENEWS

0
dr-ramesh-pokhriyal-nishank-met-the-governor_1646552979.jpeg

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात की। इससे पहले डॉ. निशंक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट की थी। उनकी इस भेंट के सियासी मायने टटोले गए थे।

राज्य की प्रगति एवं विकास को लेकर हुई चर्चा
नई दिल्ली से देहरादून लौटने के बाद डॉ. निशंक शनिवार को राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कोविड कॉल के दौरान लिखी एम्स में एक जंग लड़ते तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पुस्तकें भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और डॉ. निशंक के बीच राज्य की प्रगति एवं विकास सहित कई अहम विषयों पर चर्चा भी हुई।

बीते दिनों नड्डा से हुई निशंक की मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए गए। कहा गया कि 10 मार्च को भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का रहा तो निशंक की भूमिका अहम हो सकती है। इसे प्रदेश भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर भी देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed