देहरादून में नशा छोड़ो अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशा छोड़ो अभियान” के तहत राजधानी देहरादून में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी सुना, जिसमें उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
वीओ:
कार्यक्रम के दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवाओं से नशा छोड़ने की अपील कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से 100 सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा सके और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।
वहीं कार्यक्रम के आयोजक ललित जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस मुहिम का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
