रायपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260802-WA0102.jpg

देहरादून में महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करने वाले एक शातिर को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 11 बाइक और स्कूटी बरामद की हैं। कई वाहन जंगल में छिपाए गए थे। रायपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा कर शातिर अभियुक्त राकेश डबराल को गिरफ्तार क्या है और उसके कब्जे से 11 दो-पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्त महंगे शौक के लिए सुनियोजित तरीके से रैकी कर वाहन चोरी करता था और पुलिस से बचने के लिए उन्हें जंगल में छिपा देता था। पुलिस ने 80 से अधिक CCTV कैमरों की मदद से उसे ट्रेस किया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed