धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना, बेहतर इलाज के दिए निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260319-WA0039.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद वरिष्ठ चिकित्सकों से सतपाल महाराज की वर्तमान स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की मेडिकल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कहा कि सतपाल महाराज को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगाई जाए, ताकि उनका स्वास्थ्य जल्द से जल्द बेहतर हो सके।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सतपाल महाराज के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने सतपाल महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश के लोग भी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सतपाल महाराज का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने भी आश्वस्त किया है कि मरीज को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed