उत्तराखंड में बहु-स्थलीय मॉक ड्रिल का सफल समापन, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260318-WA0084.jpg

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का दूसरा चरण बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
दूसरे दिन हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर, चमोली, चम्पावत, टिहरी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा सहित आठ जनपदों में बहु-स्थलीय अभ्यास कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया।
इस दौरान बाढ़, भूस्खलन, भूकम्प, औद्योगिक दुर्घटना, वनाग्नि, सड़क दुर्घटना और भगदड़ जैसे विभिन्न परिदृश्यों पर अभ्यास किया गया। सभी विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधनों के उपयोग का परीक्षण किया गया।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मॉक ड्रिल सफल रही और इसमें विभागों के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। सामने आई कमियों का विश्लेषण कर भविष्य में सुधार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed