सहकारी बैंकों में घोटाले की खबरें भ्रामक, विभाग का स्पष्टीकरण। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में कथित घोटाले की खबरों पर सहकारिता विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
अपर निबंधक ईरा उप्रेती के अनुसार, जिला सहकारी बैंकों में किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी नहीं पाई गई है और मीडिया में चल रही खबरें भ्रामक हैं।
उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की जांच केवल SFT रिटर्न के तकनीकी सत्यापन से संबंधित थी।
कुछ रिटर्न में तकनीकी त्रुटियां पाई गई थीं, जिन्हें बैंकों द्वारा सुधार दिया गया है या सुधार की प्रक्रिया जारी है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि पौड़ी, उत्तरकाशी और हरिद्वार के बैंकों में कोई घपला नहीं हुआ है।
साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
