देहरादून में श्रीलंकाई अधिकारियों ने सीखी आधुनिक आपदा प्रबंधन तकनीक। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260317-WA0087.jpg

देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यूएसडीएमए का दौरा करने श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारी पहुंचे। यह अध्ययन भ्रमण नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तहत आयोजित किया गया।
अधिकारियों को आपदा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया समझाई गई—जैसे अलर्ट सिस्टम, राहत-बचाव कार्य, आपातकालीन संचालन केंद्र की भूमिका और तकनीक का उपयोग। साथ ही समुदाय की भागीदारी और जोखिम कम करने के उपायों पर भी जानकारी दी गई।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने आधुनिक मौसम पूर्वानुमान तकनीकों और मल्टी-लेयर चेतावनी प्रणाली पर प्रस्तुति दी। वहीं उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर ने भूस्खलन से निपटने के वैज्ञानिक तरीकों और अर्ली वार्निंग सिस्टम की जानकारी दी।
श्रीलंकाई प्रतिनिधियों ने इन तकनीकों में खास रुचि दिखाई और अपने देश में इन्हें अपनाने पर चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय संवाद से अनुभव साझा करने और आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed