देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक संदिग्ध हिरासत में, रायपुर में बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20261006_180526.jpg

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
इस ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
मृतकों में 80 वर्षीय के.एस. कपूर और उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर शामिल हैं। तीसरी मृतक 55 वर्षीय नौकरानी तिलिया देवी है, जो मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली थी।
बताया जा रहा है कि वारदात दोपहर 3 बजे से पहले की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आज दिन में थाना रायपुर में विष्णु लोक कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस कार्रवाई में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के कारणों का जल्द पता चल जाएगा। एसएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया चोरी की घटना नहीं लग रही है। हिरासत में लिया गया व्यक्ति पूर्व से ही परिवार के घर आता-जाता रहा है और जानकार है। किन परिस्थितियों में हत्या की गई, पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed