सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260317-WA0044.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा जी का योगदान भारतीय राजनीति में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके आदर्श, सिद्धांत और जनसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed