बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद। Uttarakhand 24×7 Live news
बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने विधानसभा भवन में अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद, मंत्री और विधायक मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीजेपी ने ऐसे प्रत्याशी का चयन किया है जो लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित होकर सामान्य कार्यकर्ता की भूमिका में काम कर रहे थे। विधानसभा भवन में आयोजित नामांकन कार्यक्रम में बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। पार्टी ने एकजुटता का संदेश देते हुए दिनेश आर्य के नामांकन को संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनेश आर्य ने कुमाऊं सहित पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके राज्यसभा में जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
