देहरादून में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में, मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261006-WA0065.jpg

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने के मामले में पुलिस ने यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास अनुराग डोभाल और उसके साथियों का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हो रही थी।
पुलिस दोनों पक्षों को चौकी बायपास लेकर पहुंची, जहां दोबारा विवाद की स्थिति बनने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया गया। मारपीट में घायल व्यक्ति को मेडिकल के लिए दून अस्पताल भेजा गया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed