महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का लोकभावन घेराव। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20260216_175940.jpg

उत्तराखंड में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में शक्ति प्रदर्शन किया। इंडियन नेशनल कांग्रेस के बैनर तले हजारों की संख्या में कार्यकर्ता राजधानी के परेड मैदान में एकत्र हुए और मार्च निकालते हुए राजभवन की ओर बढ़े।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, आम जनता महंगाई की मार झेल रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव किया। प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस घेराव में हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता शामिल हुए, । कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। जब तक जनता को राहत नहीं मिलेगी, हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed