महेंद्र भट्ट के साथ संगठनात्मक चर्चा, प्रदेश के समग्र विकास पर जोर सीएम धामी। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री शासकीय आवास पर महेंद्र भट्ट राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री एवं विधायकगणों ने शिष्टाचार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। बैठक का वातावरण सकारात्मक और विकासोन्मुख रहा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महेंद्र भट्ट के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से उनके-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, आधारभूत संरचना परियोजनाओं, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश के समग्र विकास को गति देने, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समन्वय बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया, जिन पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से धरातल पर उतारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
