जनता दर्शन में 163 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news
सविन बंसल की अध्यक्षता में देहरादून कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन,जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुल 163 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरण-पोषण, बैंक ऋण और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले प्रमुख रहे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में एक विधवा महिला को रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता तथा विधवा पेंशन स्वीकृत की गई। एक बुजुर्ग दंपति की शिकायत पर भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कराया गया। 81 वर्षीय महिला की संपत्ति हड़पने के मामले में जांच के निर्देश दिए गए।
सीवर लाइन, विद्युत पोल शिफ्टिंग, स्कूल प्रकरण, अवैध अतिक्रमण, सड़क गुणवत्ता, फाइनेंस कंपनी द्वारा संदिग्ध ऋण, मजदूरी भुगतान और लंबित देयकों से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
